सोलर पैनल लगाने पर अब मिलेगी 98 हजार तक की सब्सिडी
अररिया, अगस्त 14 -- अररिया, संवाददाता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अररिया के प्रांगण में गुरुवार को पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन डीएम विनोद दूहन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने मेला में पहुंचकर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, लागत, सब्सिडी एवं ऋण सुविधा की जानकारी प्राप्त की।
सोलर मेला का आयोजन सोलर मेला में पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पंजीकृत 14 वेंडरों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। स्टॉल पर उपभोक्ताओं को सोलर पैनल, इनवर्टर सहित अन्य उपकरणों की जानकारी देने के साथ ही संयंत्र लगाने में आने वाले खर्च के संबंध में विस्तार से बताया गया। वहीं सभी सरकारी बैंकों द्वारा भी अपने-अपने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.