सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर 3:50 लख रुपए ठगे
बरेली, मई 15 -- फरीदपुर, संवाददाता। ठगों ने सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर 3:50 लाख का लोन करा दिया। लोन की रकम अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर करा ली। एसएसपी के आदेश पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।मोहल्ला फर्रखपुर के रामकिशोर के घर अजीत सिंह नाम का युवक पहुंचा। उसने सोलर पैनल लगाने के लिए उनकी पत्नी छाया देवी का पैन, आधार कार्ड एवं अन्य अभिलेख लिए। अजीत ने शाहजहांपुर के कटरा के पलिया गांव के विश्वनाथ एवं फतेहगंज पूर्वी के शिवपुरी रधौली के अर्पित गौर से मिलवाया। तीनों ने मिलकर सोलर पैनल लगाने के लिए छाया देवी के नाम से 3:50 लाख का लोन कराया। लोन की रकम तीनों ठगो ने अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर कर ली। कई दिनों बाद भी सोलर पैनल नहीं लगा तो उन्होंने अजीत सिंह और उनके साथियों से संपर्क किया।उन्होंने रामकिशोर और उनकी पत्नी छाया देवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.