नई दिल्ली, फरवरी 25 -- PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana: नरेंद्र मोदी सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिससे अलग-अलग वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना भी इसी में से एक है। इसके तहत फरवरी, 2024 से अब तक देशभर में 30 लाख से अधिक घरों में छतों पर सोलर एनर्जी यूनिट लगाई जा चुकी हैं।योजना की पात्रता पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना की पात्रता के बारे में बात करें तो आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास एक ऐसा घर होना चाहिए जिसकी छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो। वहीं, आवेदक के पास बिजली का कनेक्शन होना चाहिए और सोलर पैनलों के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ प्राप्त न किया हो। इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं की औसत मासिक बिजली खपत के आधार पर उपयुक्त सोलर प्लांट क्षमता और सब्सिडी निर्धारित की गई ह...