सोलर पैनल लगवाते समय छत से गिरी बुजुर्ग महिला की मौत
उन्नाव, मार्च 23 -- बांगरमऊ। स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों की मार अब जान पर भारी पड़ने लगी है। नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा में एक बुजुर्ग महिला ने महंगे बिलों से राहत के लिए सोलर पैनल लगवाने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला उनकी जिंदगी का आखिरी कदम साबित हुआ। मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी 62 वर्षीय खैरुन पत्नी बशीर अली पिछले काफी समय से लगातार बढ़ते बिजली बिलों को लेकर परेशान थीं। परिवार के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक और अप्रत्याशित वृद्धि हो गई थी, जिससे घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया था। आर्थिक दबाव से राहत पाने के लिए खैरुन ने अपने मकान की छत पर सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। सोमवार को उनके घर की छत पर सोलर पैनल की फिटिंग का काम चल रहा था। खैरुन खुद छत पर खड़ी होकर काम की निगरानी कर रही थीं। इसी दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.