उन्नाव, मार्च 23 -- बांगरमऊ। गुलाम मुस्तफा मोहल्ला में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वह अपने मकान की छत पर सोलर पैनल लगवाने का काम देख रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ीं। मृतका की पहचान 62 वर्षीय खैरुन पत्नी बशीर अली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान थीं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि होने से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा था। इसी से राहत पाने के लिए उन्होंने अपने घर पर सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया था। सोमवार को छत पर सोलर पैनल की फिटिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खैरुन छत पर खड़ी होकर काम देख रही थीं, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे गिर गईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन व पड़ोसी उन्हें तत्काल सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.