पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत,संवाददाता। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने वाले एक अधिकृत विक्रेता के साथ डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। रुपयेमांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पुरानी नकटादाना चौराहा स्थित पीवीएस ट्रेडर्स के स्वामी प्रीतम शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि दिसंबर 2024 में कृष्ण लोक कालोनी निवासी सुनीता देवी अपने पति रामदास एसबीआइ के रिटायर्ड कर्मचारी और बेटा अमन के साथ उनके कार्यालय आईं। उन्होंने 1.95 लाख रुपये में तीन किलोवाट का सोलर रूफटाप प्लांट लगवाने का अनुबंध किया। आरोप है कि रामदास से पूर्व परिचय और अच्छे संबंधों के कारण, बैंक ऋण स्वीकृत होने के भरोसे पर प्रीतम शर्मा ने उनके मकान पर सोलर प्लांट स्थापि...