मुरादाबाद, जून 13 -- ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच अब किसानों के खेतों में लगे सोलर उपकरण भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नन्हूवाला में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत स्थापित सोलर पैनल के चार पटले चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नन्हूवाला निवासी सुधीर कुमार पुत्र मोहन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कृषि भूमि गाटा संख्या 146 मौजा नन्हूवाला में स्थित है। खेत की सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाए थे, जिनके माध्यम से खेतों की सिंचाई की जाती है।किसान के अनुसार सात जून की सुबह करीब छह बजे जब वह अपने खेत पर ...