सोलर पैनल चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अयोध्या, जून 2 -- भदरसा। पूराकलंदर पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के आरोपी को दो पैनल के साथ गिरफ्तार किया। पूराकलंदर प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली के हौसिला नगर निवासी गगन आर्य पुत्र भानु प्रताप आर्य ने दो सोलर पैनल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मधुपुर का निवासी था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी विशाल वर्मा निवासी मधुपुर को मंगलवार की रात दो बजे नरायनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। ---- यह भी पढ़ें- केबल काट कर ले जाने दर्ज कराई रिपोर्ट यह भी पढ़ें- चोरी की दो बाइक व मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.