शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर जिले में सोलर पैनल चोरी के आरोपी उमेश का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद बवाल हो गया। शुक्रवार को सुबह नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने तिलहर-निगोही मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की धक्का-मुक्की हुई। गुस्साई महिलाओं ने पत्थरबाजी की और पुलिस को चप्पलें भी दिखाईं। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। करीब तीन घंटे चले बवाल के बाद एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे के मौके पर पहुंचकर फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। नबियापुर गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश पर कुछ दिन पहले सोलर पैनल चोरी का आरोप लगाया गया था। बुधवार को उसका शव संदिग्ध हालात में फंदे से लट...