बाराबंकी, जनवरी 16 -- बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम अल्हौरा में सोलर पैनल चोरी कर रहे आरोपी को ग्रामीणों ने धर दबोचा। पुलिस पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अल्हौरा गांव निवासी सुनील पाण्डेय पुत्र रामसजीवन के खेत में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर पैनल लगा हुआ था। 15 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे एक चोर सोलर पैनल खोलकर चोरी कर ले जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही प्रदीप पाण्डेय, अखिलेश कुमार एवं दुर्गेश कुमार (बीडीसी) ने चोर को पैनल ले जाते हुए देख लिया। शक होने पर जब उसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो वह पैनल लेकर भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कुलदीप राजपूत पुत्र स्व. हरिश्चन्द्र, निवासी ग्राम रसूलपुर बताया। इस दौरान गांव के अन्य लोग और पैनल के मालिक भी मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.