बरेली, अप्रैल 1 -- एक ग्रामीण की दुकान की छत पर लगे सोलर पैनल के तार को चार युवक काट कर ले गए। घटना की तहरीर ग्रामीण की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है। कस्बे के बिजौरिया रोड पर कस्बे का ही मनोहर लाल श्रीवास्तव की बाल काटने की दुकान है। उनकी दुकान की छत के ऊपर सोलर पैनल लगा हुआ है। मंगलवार को चार युवक उनके सोलर पैनल से तार काट कर चुरा ले गए। जब उन्होंने आस पास की दुकानों में लगे सीसी कैमरों की रिकार्डिंग चेक की तो उसने उन्हें चार युवक उधर आते और फिर थैले में कुछ लेकर जाते हुए दिखाई दिए। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.