पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश द्वारा सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया गया है कि अपने अपने घरेलू परिसर में अपने छत के ऊपर सोलर पैनल लगवाएं, जिससे उन्हें दो फायदा मिलेगा। सोलर पैनल से विद्युत ऊर्जा का उत्पादन कर सकेंगे साथ ही साथ उनके छत पर सूर्य की धूप सोलर पैनल से छन के आएगी जिससे उनकी छत ज्यादा गर्म नहीं होगा। उनके घर में शीतलता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अक्षय उर्जा के श्रेणी में आता है, जिसका कभी क्षय नहीं हो सकता है। इससे उर्जा उपलब्धता में निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही साथ आपको सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार के द्वारा अनुदान भी दी जाती है। यह भी पढ़ें- बिजली बिल से राहत दिलाएगी पीएम सूर्यघर योजना: डीएम 1 किलोवाट के लिए 30000 दूसरे किलोवाट के लिए 30000 तथा ...