आजमगढ़, फरवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली में शुक्रवार की शाम सोलर पैनल लगाते करंट की चपेट में आने से कारीगर की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल यादव सोलर पैनल लगाने का काम करता था। वह ठेकेदार सतीशचंद के साथ काम करता था। शुक्रवार शाम शहर के नरौली में सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा था। इस दौरान सोलर पैनल के करंट की चपेट में आने से राहुल झुलस गया। घटना के बाद उसके साथ काम कर रहे लोागों में अफरातफरी मच गई। राहुल को लेकर लोग पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.