गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। चांदी और सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब तकनीकी और ऑटोमोबाइल उद्योग पर भी दिखाई देने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में सोलर पैनल, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इन उत्पादों के निर्माण में चांदी और सोने का उपयोग होता है, इसलिए कच्चे माल की महंगाई सीधे उत्पादन लागत को प्रभावित कर रही है। यह भी पढ़ें- 10 से 15 फीसदी तक सिमटा सराफा व्यापारसोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रभाव सोलर पैनलों और सेमीकंडक्टर निर्माण में चांदी का उपयोग किया जाता है। चांदी बिजली की बेहतरीन चालक मानी जाती है, इसलिए सोलर सेल्स में इसकी मांग सबसे अधिक रहती है। कीमतों में तेजी से सोलर ऊर्जा परियोजनाओं की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर उपभोक्ताओ...