नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) मार्केट में एनर्जी सेक्टर से जुड़ी एक और कंपनी की एंट्री होने वाली है। दरअसल, सोलर पावर प्रोजेक्ट्स की EPC कंपनी सद्भाव फ्यूचरटेक का आईपीओ लॉन्च होगा। कंपनी ने फंड जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। DRHP के मुताबिक, प्रस्तावित IPO में 2.55 करोड़ तक इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू होगा। इसके अलावा, ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयर बेचने वालोंमें 235 करोड़ रुपये के शेयर शामिल हैं। बता दें कि प्रमोटर साईकत रॉय, भूपिंदर सिंह, नीलम जैन समेत कुछ अन्य व्यक्ति और संस्थाएं OFS में शेयर बेचेंगे। आईपीओ के नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.