गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ऊर्जा विभाग की ओर से सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत विशेष अनुदान दिया जा रहा है, ताकि किसानों पर ज्यादा वित्तीय बोझ न पड़े और उन्हें पारंपरिक पम्पों से छुटकारा मिल सके। एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि विभाग को इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं कि कई किसानों ने अपने सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टमों को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है या निर्धारित स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान पर स्थापित कर उन्हें अन्य किसी कार्यों में उपयोग में लाया जा रहा है। एडीसी ने कहा कि सोलर पंप के विरुद्ध कार्य करने पर जमा अनुदान राशि वापस होगी। किसान ऐसे किसी भी नियमविरुद्ध कार्य करने से बचें व न ही किसी के बहकावे में आए। उन्होंने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा समय समय पर मौके पर ज...