गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- गाजीपुर, संवाददाता। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम- कुसुम) योजना के तहत 123 किसानों ने सोलर पंप के लिए बुकिंग करायी है। जिसमें पात्र किसानों को 60 प्रतिशत तक के अनुदान के साथ सोलर पम्प प्राप्त करने की व्यवस्था है। इस योजना से किसानों को बिजली कटौती से मुक्ति मिलेगी, वही सिंचाई लागत घटेगी और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। उन्होने कहा कि आवेदन के समय पांच हजार रूपयें की टोकन मनी जमा करना अनिवार्य रखा गया था। सोलर पम्प योजना के तहत सभी किसानों को सोलर पम्प के लिए की गयी है। बुकिंग को भी कन्फर्म कर दिया गया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.