आजमगढ़, जनवरी 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में सिंचाई के लिए लगाए सोलर पंपों की देखरेख के लिए कृषि विभाग कारीगर तैयार करेगा। जनपद में सरकार के अनुदान पर 1500 से अधिक सोलर पंप लगाए गए हैं। पंप खराब होने पर किसान परेशान हो रहे थे। अब उनकी समस्या का निदान होगा। कारीगरों को नि:शुल्क प्रशिक्षण के बाद जनपद की तहसीलों में रखा जाएगा। विभाग की ओर से उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। पीएम-कुसुम योजना से जनपद के किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए गए हैं। इससे किसानों की सिंचाई की सुविधा बेहतर हुई है। डीजल और बिजली की निर्भरता भी कम हुई है। सोलर पंपों के खराब होने पर किसान मरम्मत को लेकर परेशान रहते हैं। कृषि विभाग ने इस समस्या को दूर करने के लिए योजना तैयार की है। सोलरपंप के संचालन में आ रहीं कठिनाइयों के निराकरण, अनुरक्षण और मरम्मत के लिए कुशल और दक्ष मैके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.