प्रयागराज, मार्च 15 -- मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों को सोलर पंप सेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य दोगुना कर दिया गया है। वर्ष 2025-26 में ट्राली माउंटेड दो हॉर्स पावर सोलर पंपसेट का लक्ष्य 20 किया गया है, जबकि वर्ष 2024-25 में 10 का लक्ष्य मिला था। यह सोलर पंपसेट किसानों को चेकडैम और तालाबों पर लगा कर सिंचाई के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा मध्यम और गहरे नलकूपों पर साढ़े सात हॉर्स पावर सोलर पंपसेट के 10 लक्ष्य भी मिले हैं। इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लाभ ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.