बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। सोलर पंपसेट, 13 सोलर प्लेट, केबल और स्टार्टर चोरी करने के आरोप में न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि चोरी की इस घटना से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सहसवान कोतवाली के शाहबाजपुर मोहल्ले के रहने वाले अतुल कुमार पुत्र प्रेमचंद ने न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने लगभग चार-पांच महीने पहले गांव समदा में अपने खेत में 7.5 किलोवाट का सोलर पंपसेट लगवाया था। आरोप है कि 17 जून 2025 की रात चोर 550 वाट की 13 सोलर प्लेट कुल 7.5 किलोवाट, 30 मीटर केबल और स्टार्टर चोरी कर ले गए। कुल नुकसान लगभग 1,50,000 रुपये बताया गया है। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह सुबह खेत पर पहुंचे तो सोलर पंपसेट का समस्त सामान गायब मिला...