सोलर दीदी के प्रयास से बचेगी 1800 किलोवाट बिजली
वाराणसी, जुलाई 7 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सोलर दीदी के प्रयास से 815 मकानों में सौर ऊर्जा पैनल लगवाने के लिए पंजीकरण कराया गया है। एक माह में ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत सौर ऊर्जा का उपयोग करने की स्वीकृति दी है। इससे हर माह कम से कम 1800 किलोवॉट बिजली की बचत होगी।योजना के तहत डूडा ने शहर में 52 सोलर दीदी को प्रशिक्षित किया है। वे लोगों से सौर ऊर्जा पैनल लगवाने के लिए संपर्क करती हैं। उन्हें हरित ऊर्जा के लाभ बताने के साथ बिजली बिल में कमी जैसे फायदे समझाती हैं। योजना में मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी देती हैं। सोलर दीदी सीमा देवी, किरनप्रिया, सरिता, शालिनी, रीना देवी, उपासना ने बताया कि ज्यादातर लोग सब्सिडी के संबंध में सवाल करते हैं। सब्सिडी की पूरी जानकारी मिलने और बिजली बिल में कमी की जानकारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.