भागलपुर, अप्रैल 26 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि सनोखर थाना क्षेत्र के चांचे गांव निवासी दिव्यांग युवा मो. कुदरतुल्ला ने अपनी तकनीकी समझ और सूझबूझ से प्रेरणादायक नवाचार करते हुए इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल को सोलर ऊर्जा से जोड़ दिया। करीब एक वर्ष पहले मिली ट्राइसाइकिल में बैटरी बैकअप की समस्या, बार-बार चार्जिंग और बढ़ते खर्च उनके लिए बड़ी चुनौती थी। इन परेशानियों से निजात पाने के लिए उन्होंने ट्राइसाइकिल पर सोलर पैनल लगाकर उसे नया रूप दिया। यह पैनल बैटरी चार्ज करने के साथ धूप और बारिश से बचाव हेतु छत का भी कार्य करता है। साथ ही, ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए कंट्रोलर भी लगाया गया है। यह भी पढ़ें- सोलर ट्राइसाइकिल बनाकर दिव्यांग युवक ने पेश की मिसाल इसे बनाने लगभग 14 हजार रुपये खर्च हुए। अब ट्राइसाइकिल दिनभर सोलर ऊर्जा से चार्ज होती रहती है और नई बैट...