सिमडेगा, मई 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के मरियमपुर मुहल्ले में लगा सोलर जल मीनार पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। सोलर जल मीनार खराब होने से मुहल्लेवासियों की परेशानी काफी बड़ गई है। मुहल्लेवासियों ने बताया कि विभागीय अधिकरियों को आवेदन के माध्यम से खराब जल मीनार को बनवाने का कई बार आग्रह किया गया है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास विभाग के द्वारा नहीं किया गया है। मुहल्ले के कई लोग पानी के अभाव में दूर-दराज के कुओं और हैंडपंपों पर निर्भर होने को मजबूर हैं। गर्मी के इस दौर में पानी की किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुहल्ले वासियों ने नप के अधिकारियों ने खराब सोलर जल मीनार को दुरुस्त कराने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.