सोलर जलमीनार पर कब्जा, ग्रामीणों कर रहे पेयजल संकट का सामना
गढ़वा, जून 13 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंडरिया पंचायत अंतर्गत परसाडीह टोला में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए सोलर संचालित जलमीनार पर कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निजी उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। उससे टोला के अधिकांश ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सरकार द्वारा गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर जलमीनार का निर्माण कराया गया था। जलमीनार में लगे सोलर पैनल से समरसेबल मोटर संचालित होकर टंकी में पानी भरता है। उसके माध्यम से आसपास के लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन टोला के ही दबंग लोगों ने सोलर पैनल से अवैध रूप से तार जोड़कर अपने घरों तक बिजली पहुंचा ली है और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.