सोलर जलमीनार खराब, आठ दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे तेतरिया टोला के ग्रामीण
बोकारो, मई 21 -- प्रखंड की अरजुवा पंचायत अंतर्गत तेतरिया टोला में पिछले आठ दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। सोलर आधारित मिनी वॉटर सप्लाई टंकी खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों के समक्ष पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हालात ऐसे हैं कि गांव की महिलाओं को आधा किलोमीटर दूर खेतों में बने चुंए से पानी लाकर परिवार की प्यास बुझानी पड़ रही है। 26 घरों वाले इस टोले में करीब डेढ़ सौ लोग निवास करते हैं। पूरे टोले में पेयजल के लिए मात्र एक चापाकल है, जो पिछले आठ दिनों से खराब पड़ा है। वहीं गांव के कुएं भीषण गर्मी के कारण सूखने के कगार पर हैं और उनमें से गंदा पानी निकल रहा है, जो पीने योग्य नहीं है。
समस्या का विवरण ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी की ओर से गांव में सोलर आधारित मिनी वॉटर सप्लाई टंकी लगाई गई थी। इसी टंकी से टोले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.