पटना, मार्च 16 -- कृषि विभाग सोलर क्रॉप ड्रायर के लिए अनुदान देने की योजना लेकर आया है। इस तकनीक से किसानों की फसलों की बर्बादी कम होगी और उन्हें बेहतर मूल्य मिल सकेगा। कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि फसलोत्तर प्रबंधन योजनान्तर्गत बिहार सरकार सोलर ड्रायर की स्थापना पर विशेष प्रोत्साहन दे रही है। 100 किलोग्राम क्षमता वाले सोलर ड्रायर की अनुमानित लागत 3.50 लाख रुपये है, जिस पर 1.40 लाख रुपये अनुदान है। सोलर ड्रायर के भीतर नियंत्रित तापमान पर फसल को सुखाने से उसका प्राकृतिक रंग, स्वाद और सुगंध बरकरार रहती है। इससे उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर होती है और वह प्रीमियम मार्केट तथा निर्यात के लिए अधिक उपयुक्त बनता है। कृषि मंत्री ने कहा कि खुले में सुखाने के दौरान धूल, बारिश, नमी और फफूंद से जो नुकसान होता है, सोलर ड्रायर उस जोखिम को काफी हद तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.