सोलर उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल से परेशानी
गाजीपुर, जून 14 -- जमानियां। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से आ रहे अधिक बिजली बिलों को लेकर परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि तकनीकी खामियों, लोड के गलत आकलन और सर्वर त्रुटियों के कारण उन्हें वास्तविक खपत से कई गुना अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। वीरेंद्र कुमार, संतोष पांडेय, संजीत यादव, अनिल कुमार मद्धेशिया और व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा न तो मीटरों की जांच की जा रही है और न ही उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। उनका कहना है कि सोलर पैनल लगवाने के बाद भी भारी बिजली बिल जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। उन्होंने बिजली विभाग और प्रदेश सरकार से स्मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.