कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को मुख्यालय में बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर एमडी नेहा जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभागीय अधिकारियों, मेसर्स जीनस और यूपीनेडा के एम्पैनल्ड वेंडरों ने हिस्सा लिया। बैठक में सोलर उपभोक्ताओं के मीटर इंस्टॉलेशन और कॉन्फिगरेशन कार्यों की समीक्षा की गई। केस्को अधिकारियों ने बताया कि पिछली समीक्षा बैठक 27 मई को हुई थी, जिसमें 1614 उपभोक्ताओं के यहां मीटर स्थापना लंबित थी। बुधवार तक सभी लंबित मीटरों की स्थापना पूरी कर ली गई है। वहीं, पिछली बैठक में 183 मीटरों का कॉन्फिगरेशन बाकी था, जिसे भी पूरा कर लिया गया है। एमडी ने निर्देश दिए कि भविष्य में मीटर कॉन्फिगरेशन का कार्य निर्धारित एसएलए के अनुसार समयबद्ध तरीके से कराया जाए, ताकि सोलर उपभोक्ताओं को किसी प...