आगरा, मार्च 19 -- जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में बुधवार को सोरों स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक बालिका 20 वर्षीय वर्ग में प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इसी के तहत बुधवार को जूनियर बालक, बालिका कबड्डी, जूड़ो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के सचिव डा. प्रवीन सिंह जादौन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को सीडीओ वीरेंद्र सिंह पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान प्रतियोगिता संचालक उपक्रीडा अधिकारी हरफूल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...