आगरा, अप्रैल 30 -- तीर्थ नगरी के कछला गेट पर स्थित सब्जी मंडी में स्थित शौचालय के बाहर सब्जी की आढ़त चलने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि शौचालय के बाहर सब्जी की दुकान लग रही है। शौचालय के अंदर भी आढ़तिया के द्वारा अपना सामान रखा जा रहा है। जिसके चलते जरूरतमंद लोग शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। शौचालय के अंदर जाने वाले रास्ते पर सब्जी की दुकान लगाई जाती है। स्थानीय लोगों ने शौचालय को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। जिससे सब्जी मंडी में आने वाले लोग व राहगीर शौचालय का उपयोग कर कसें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...