आगरा, दिसम्बर 23 -- कोतवाली क्षेत्र के फरीद नगर गांव में मंगलवार की शाम एक विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में विवाहिता को मृत घोषित किए जाने के बाद सूचना मायके पक्ष को मिली तो मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। मायके पक्ष ने विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंचनामा के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार की शाम जिला अस्पताल में एक विवाहिता को लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि विवाहिता ने फांसी लगा ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई। मायके पक्ष को भी घटना से अवगत कराया गया। मायके कासगंज के गंगेश्वर कालोनी 16 बीघा से मृतका के पिता मुन्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.