आगरा, मई 22 -- तीर्थ नगरी सोरों में नवीन उप गल्ला मंडी के निर्माण की मांग एक बार फिर उठी है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष आदित्य दुबे काकोरिया ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपकर उपमंडी निर्माण कराए जाने की मांग की है। शुक्रवार को सोरों के मंडल अध्यक्ष आदित्य दुबे ने प्रभारी मंत्री से उप गल्ला मंडी के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सोरों क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर लहसुन, मिर्ची, आलू, गेहूं, मक्का, बाजरा एवं सरसों जैसी फसलें की खेती करते हैं। सोरों में गल्लमंडी का निर्माण होने से किसानों को उनकी फसलों की आय मिलेगी और उन्हें फसलों को बेचने के लिए बाहरी गल्लामंडी में नहीं जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- 12 वर्ष बाद भी नहीं हुआ दुकानों का आवंटन पूर्व में यहां गल्लामंडी के लिए भूमि का चयन हुआ भी था लेकिन...