सोरों में तीर्थ विकास परिषद के गठन की उठी मांग
आगरा, जुलाई 7 -- सोरों में सूकरक्षेत्र में तीर्थ विकास परिषद के गठन की मांग एक बार फिर उठी है। सोरों के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने लखनऊ में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृत मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर तीर्थ विकास परिषद के गठन के लिए मांग पत्र सौंपा है। सोमवार को चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि गत वर्ष शासन ने सोरों शूकर क्षेत्र में तीर्थ विकास परिषद के गठन के लिए आख्या मांगी थी। जिला प्रशासन ने अगस्त 2025 को आख्या को पर्यटन विभाग के लिए भेज दिया। उसके बाद से इस प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं हुई है। चेयरमैन ने पर्यटन मंत्री को तीर्थ नगरी के धार्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोरों में राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ की अन्य प्रांतों से हजारों श्रद्धालु अपने परिजनों की अस्थियां लेकर पिंडदान क्रिया करने आते हैं। हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.