आगरा, अप्रैल 30 -- सोरों कस्बा के रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय दो श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक गत बुधवार को सोरों रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 55327 से गंगापुर सिटी के निवासी रामकिशन पुत्र गोपी निवासी अरनिया थाना गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर राजस्थान अपने परिवार व अन्य सगे संबंधियों के साथ सोरों में देवताओं के स्नान के लिए आए थे। ट्रेन के चल जाने पर उनकी पत्नी इंदिरा देवी, रिश्तेदार महेन्द्र सिंह पुत्र भरोसी पैर फिसल जाने के कारण ट्रैक के नीचे आ गए, जिससे वह घायल हो गए। चौकी प्रभारी सलमान अली, मुख्य आरक्षी जय प्रकाश, प्लेटफार्म ड्यूटी कर रहे आरक्षी सीताराम ने उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...