आगरा, अप्रैल 13 -- सोरों कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से एक जिला बदर आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर सोरों लोकेश भाटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने रविवार को जिला बदर घोषित आरोपी दीपक उर्फ दीपा पुत्र सत्यनारायण निवासी मोहल्ला चौदहपौर सोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट ने जिलाबदर घोषित किया गया था। उसके बाद भी आरोपी आदेश का उल्लंघन कर जिले की सीमा में मिला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...