सोरों के लहरा-डिगनिस नगर मार्ग पर जलभराव व कीचड़
आगरा, जून 16 -- नगर पालिका के वार्ड लहरा में लोग जलभराव व कीचड़ से गुजरने के मजबूर हैं। लहरा से डिगनिस नगर जाने वाले मार्ग पर हर समय जलभराव रहता है। ग्रामीणों ने नगर पालिका से सड़क व नाली निर्माण की मांग की है, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। ग्रामीणों ने नियमित सफाई करने की मांग भी की है। मंगलवार को लहरा व डिगनिस नगर के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलभराव व कीचड़ की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। बुजर्ग, बच्चों व महिलाएं सड़क को छोड़कर खेतों से निकलने के लिए मजबूर हैं। बाइक सवार भी बमुश्किल से सड़क पर निकलते हैं। नालियों की नियमित सफाई न होने और जल निकासी व्यवस्था की खराब स्थिति के कारण थोड़ी सी बारिश में भी सड़कों पर पानी भर जाता है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.