सोरों के लहरा गांव की ओर बढ़ने लगा गंगा की बाढ़ का पानी
आगरा, अगस्त 8 -- नरौरा बैराज से गंगा में छोड़े गए एक लाख 72 हजार क्यूसेक पानी के बाद नदी के जलस्तर में सात सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई है। शनिवार की शाम से गंगा की बाढ़ का पानी सोरों के लहरा गांव की ओर बहना शुरू हो गया है। गंगा में मध्यम बाढ़ का पानी बहने से पटियाली के बाढ़ प्रभावित दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों की दिक्कतें फिर से बढ़ेंगी। शनिवार की सुबह नरौरा बैराज से छोड़ा गया एक लाख 72 हजार क्यूसेक पानी ने सोरों के लहरा घाट पर दस्तक देनी शुरू कर दी है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद नरौरा बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार, खादर के जंगल जलमग्न जिसके बाद बैराज से मध्यम बाढ़ का पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। बिजनौर बैराज से भी शनिवार की सुबह एक लाख 79 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.