सोरों के बरबारा क्षेत्र में हुई बारिश ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी
आगरा, जून 27 -- जनपद में भीषण गर्मी के बीच सोरों के गांव बरबारा क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से बढ़ी उमस के बाद लोग व्याकुल हो गए। भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। गर्मी में बिजली जाते ही लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शहर व कस्बों के बाजारों में और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। मानसून में देरी के बाद लोग बारिश के लिए आसमान में टकटकी लगाए हैं। शुक्रवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर लोगों को तपिशभरी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। दोपहर के समय सोरों के बरबारा क्षेत्र में हुई हल्की बारिश के बाद वातावरण में उमस एक साथ बढ़ी। यह भी पढ़ें- मानसून की सुस्त रफ्तार, गर्मी और उमस से बिलबिलाए लोग भीषण गर्मी में लोगों को घबराहट, बेचैनी होना शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को गर्म दिन व रात का अलर्ट जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.