सोरों के ताखरू में नव विवाहिता की मौत
आगरा, जुलाई 18 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र के ताखरू गांव में एक नव निवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक ताखरू गांव से एक विवाहिता की मौत की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुष्पलता का शव चारपाई पर पड़ा था। मायके गांव अथैया निवासी मृतका के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि पुष्पलता की शादी आठ माह पूर्व हुई थी। ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। दो माह पहले नया ट्रैक्टर देने के बावजूद बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी।ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.