सोरों की हरपदी गंगा में डूबकर किशोर की मौत
आगरा, मई 18 -- कस्बा के हरपदी गंगा में डूबने से रविवार को एक किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों के मुताबिक 17 वर्षीय निक्कू उर्फ अनुराग पुत्र अमोद कुमार निवासी मोहल्ला चक्र तीर्थ सोरों रविवार को अपने साथियों के साथ हरपदी गंगा में रत्नावली घाट पर स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने पानी में उतरकर उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- दोस्त के साथ नहाने गए युवक की नइया नाले में डूबकर मौत उसे सोरों सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सोरों इंस्पेक्टर लोकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.