देवघर, अप्रैल 7 -- चितरा,प्रतिनिधि। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसएफ एवं बिंदापाथर पुलिस की संयुक्त टीम ने चितरा कोलियरी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक जाने वाले परिवहन मार्ग पर सोरेन पाड़ा में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान छापेमारी टीम ने परिवहन मार्ग से लगभग 6.5 मीट्रिक टन अवैध रूप से चोरी किया गया कोयला बरामद कर जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार लंबे समय से इस मार्ग पर अवैध कोयला तस्करी होती रही है, जिसके बाद यह संयुक्त अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त कोयले को वजन कराकर कोलियरी के कोल डंप में जमा किया गया। छापेमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.