देवघर, अप्रैल 17 -- चितरा प्रतिनिधि जामताड़ा जिला के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला परिवहन मार्ग सोरेन पाड़ा में एक बार फिर संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान करीब छह मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया गया। कार्रवाई गुरुवार सुबह 10 बजे की गई है। संयुक्त छापेमारी में ईसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसएफ व बिंदापाथर पुलिस शामिल थी। बता दें कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पिछले दस दिनों के अंदर यह दूसरी कार्रवाई की गई है। जिससे अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप है। छापेमारी दल में ईसीएल सिक्योरिटी इंचार्ज मोहम्मद इम्तियाज, इंस्पेक्टर रंजीत कुमार राणा, शिव कुमार व सीआईएसएफ एवं पुलिस शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.