धनबाद, जुलाई 24 -- ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बौआकला उत्तर पंचायत अंतर्गत सोरीटांड़ बस्ती की एक झाड़ी में गुरुवार शाम एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। उसका मुंह कुचला हुआ था। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों की सूचना पर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास सर्किल इंस्पेक्टर मो रुस्तम, ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य मो इसराफिल व पंचायत समिति सदस्य शंकर रजक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। शव के शरीर पर बीसीसीएल कर्मियों जैसी रंग की ड्रेस थी। घटनास्थल के समीप सड़क किनारे खड़ी एक कार मिलीRs.। पुलिस ने उक्त कार को जब्त कर लिया है। शव के पास ईंटें और खून के धब्बे मिले हैं, जिससे मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। कार के चारों दरवाजे बंद थे। एसडीपीओ अजीत...