बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- फोटो : हरनौत यात्रा-हरनौत के सोराडीह गांव में मंगलवार को शोभायात्रा में शामिल लोग। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के सोराडीह गांव में रविदास जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव आम्बेडकर युवा क्लब ने समारोह का आयोजन किया। मौके पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा के बाद कलश विसर्जन किया गया। सोराडीह से निकली यात्रा चिरैयापुर पुल होते हुए गणेश धाम तक पहुंची। यात्रा में धर्मवीर रविदास, शत्रुघ्न रविदास, जोगिंदर रविदास, संतु रविदास, नंदकिशोर रविदास, नंदू रविदास, मुकेश रविदास, विपिन रविदास, रामाशीष रविदास, आनंद किशोर रविदास आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.