सोराडीह गांव में करंट से किसान की मौत
बिहारशरीफ, जून 18 -- हरनौत, निज संवाददाता। तेलमर थाना क्षेत्र के सोराडीह गांव में गुरुवार की सुबह करंट की चपेट में आकर 51 वर्षीय नागेन्द्र यादव की मौत हो गयी। पुत्र अविनाश कुमार ने बताया कि वे खेत देखने के लिए जा रहे थे। गांव के बाहर 11 हजार वोल्ट का तार पहले से गिरा हुआ था। इसके बदलने के लिए एक महीना पहले बिजली विभाग को सूचना दी गयी थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अनजाने में पिताजी तार के सम्पर्क में आ गये। जब तक लोगों को घटना की जानकारी होती, उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सोराडीह गांव में करंट से किसान की मौत लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (हरनौत से श्रवण लाल)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.