गंगापार, मई 7 -- क्षेत्र के गिरधरपुर गांव से सोरांव चौराहे के आसपास इलाके में गुरुवार सुबह पागल कुत्ते के हमले में कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में मरीजों का सोरांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण हाथ में लाठी डंडा लेकर पागल कुत्ते की खोज में जुट गए परन्तु वह फरार हो गया। कुत्ते के हमले से लोगों में दहशत फैल गई है। सोरांव के गिरधरपुर गांव की ओर से आ रहे पागल कुत्ते ने रास्ते में मिलने वाले लोगों पर जोरदार हमला कर काट खाया और चौराहे की ओर आगे बढ़ने लगा। इस दौरान सोरांव बाजार एवं चौराहे के समीप सामने पड़ने वाले लोगों को काटते हुए निकल गया। घटना में पागल कुत्ते के हमले से विभिन्न गांव से सोरांव आए करीब बीस लोगों से अधिक हमले में घायल हो गए। गंभीर हालत में मरीजों को सोरांव अस्पताल ले...