सोरांव में चोरी के विद्युत तार संग युवक गिरफ्तार
गंगापार, जून 2 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के लूसनपुर हाईवे पुलिया के समीप मंगलवार को पुलिस ने विद्युत तार के साथ एक युवक को दबोच लिया। विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।सोरांव के बलकरनपुर गांव के पास 33 केवी लाइन का तार आंधी में गिर गया था। उक्त तार चोरी हो गया था। मामले में सोरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। लूसनपुर हाईवे पुलिया के समीप पुलिस ने सचिन पुत्र राम बहादुर निवासी जदवापुर गुलाब सिंह कटरा जेठवारा प्रतापगढ़ को 60 किलो विद्युत तार के साथ दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि सचिन कुमार बिजली का तार काटकर बेचने के फिराक में था। पुलिस ने गिरफ्तार कर 60 किलोग्राम विद्युत तार बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.