प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- सोरांव तहसील के 10 गांवों में चकबंदी के नाम पर भूमाफिया को बेची गई किसानों की 184 बीघा जमीन के मामले में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने सीडीओ को जांच अधिकारी नामित करते हुए तीन दिन के भीतर प्रकरण पर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। डीएम की ओर से सीडीओ को भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि इस प्रकरण पर गत अक्तूबर में हुई बैठक में भी रिपोर्ट मांगी गई थी, जिस पर आज तक कोई जवाब नहीं आया है। किसान यूनियन अराजनीतिक के मंडल अध्यक्ष बब्लू दुबे ने सोरांव तहसील में चकबंदी के नाम पर किसानों की 184 बीघा जमीन भूमाफिया को बेचने की बात कही थी। मामले पर यूनियन के सदस्य सैकड़ों किसानों के साथ हर स्तर पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। जिसके बाद अक्तूबर महीने में डीएम की अध्यक्षता में सभी अफसरों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.