गंगापार, अप्रैल 11 -- जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर शनिवार को सोरांव में दो दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सचिव ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सफाई कराया। सोरांव तहसील, ब्लाक, पंचायत भवन एवं मोहल्ले में सफाई के साथ नाली की सफाई करते हुए दवा का छिड़काव किया गया। सोरांव ब्लॉक के शहावपुर, शिवगढ़ बाजार, सेवइत बाजार, जैतवारडीह, माधोपुर सधनगंज, थरवई आदि न्याय पंचायत स्तर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सफाई कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई किया। एडीओ पंचायत सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गर्मी के मौसम में गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है। जिसको ध्यानगत रखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोरांव ब्लॉक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.