गंगापार, मई 7 -- मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से खेलते हुए सोरांव की रोजी पटेल ने महिला वर्ग 10 किमी रेस वॉक में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। रोजी पटेल की सफलता से सोरांव के लोग उत्साहित हैं। सोरांव के अब्दालपुर खास तिल्ली का पूरा गांव निवासी रोजी एवं रेशमा पटेल दोनों बहने उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से खेल रही है। रोजी पटेल ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 10 किमी रेस वॉक में रिकॉर्ड टाइमिंग 51.01 में सफलता प्राप्त किया।गुरुवार सुबह करीब 7 बजे रेस वॉक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया और यूपी पुलिस की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया। रोजी की सफलता की जानकारी गांव पहुंची तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.